सर्दियों के मौसम में अक्सर हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। बाजार में मिलने वाले साबुन कई बार केमिकल्स की वजह से त्वचा को और ज्यादा ड्राई कर देते हैं। इसीलिए आज हम बनाएंगे एक खास केमिकल मुक्त होममेड साबुन, जो आपकी त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करेगा और उसे चमकदार व मुलायम बनाए रखेगा।
सामग्री
बनाने की विधि
- सबसे पहले एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकाल लें और इसे मिक्सर में पीसकर या कूटकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
- एक बाउल में एलोवेरा पेस्ट लें, फिर इसमें 2 चम्मच ग्लिसरीन और 2 चम्मच नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसमें 5 विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाएं और मिश्रण को एक समान कर लें।
- सोप बेस को छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे डबल बॉयलर विधि (गर्म पानी के ऊपर बाउल रखकर) से तब तक पिघलाएं जब तक वह पूरी तरह लिक्विड न हो जाए।
- पिघले हुए सोप बेस को आंच से उतारें और हल्का ठंडा होने दें।
- अब इस पिघले हुए बेस में तैयार किया हुआ एलोवेरा और तेल का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- खुशबू और निखार के लिए आप इसमें गुलाब की पंखुड़ियां भी डाल सकते हैं।
- तैयार मिश्रण को साबुन के मोल्ड्स (सांचों) में डालें।
- इसे 5 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर छोड़ दें या जल्दी जमाने के लिए फ्रिज में रख दें।
- जब साबुन पूरी तरह जम जाए, तो उसे मोल्ड से निकाल लें। आपका नेचुरल साबुन तैयार है!
इस प्राकृतिक साबुन का उपयोग करने से आपकी त्वचा की नमी बनी रहेगी और आपको मिलेगा एक नेचुरल ग्लो। इस सर्दियों में अपनी त्वचा का खास ख्याल रखें!