| तैयारी | पकाना | कुल | सर्विंग |
|---|---|---|---|
| 15 मिनट | 20 मिनट | 35 मिनट | 2 servings |
| पोषक तत्व | प्रति सर्विंग मात्रा |
|---|---|
| कैलोरी | 520 calories |
| प्रोटीन | 14 g |
| कार्बोहाइड्रेट | 58 g |
| वसा | 22 g |
| फाइबर | 4 g |
| चीनी | 9 g |
क्या आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता बनाना चाहते हैं? यह रेसिपी बहुत ही सरल है और इसका स्वाद लाजवाब है। मलाईदार सॉस और ढेर सारे चीज़ के साथ, यह पास्ता आपके शाम के नाश्ते या डिनर के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
सामग्री
बनाने की विधि
- एक बर्तन में पानी गरम करें, उसमें थोड़ा नमक और तेल डालें। पास्ता डालकर उबालें जब तक वह नरम न हो जाए। फिर पानी छानकर अलग रख दें।
- पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें कटा हुआ प्याज और शिमला मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें और फिर निकाल कर अलग रख लें।
- अब उसी पैन में 2 बड़े चम्मच मक्खन धीमी आंच पर पिघलाएं।
- धीरे-धीरे 500 मिली दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।
- इसमें चीज़ क्यूब डालें और तब तक चलाएं जब तक चीज़ पिघल न जाए और सॉस गाढ़ा न हो जाए।
- अब ऑरेगैनो, रेड चिली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- तैयार सॉस में भुनी हुई सब्जियां और उबला हुआ पास्ता डालें।
- स्वादानुसार नमक डालें और 1 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि पास्ता सॉस में अच्छी तरह मिल जाए।
- गरमा-गरम सर्व करें!
लीजिए, आपका रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता तैयार है! इसे घर पर जरूर आजमाएं और हमें कमेंट में बताएं कि यह कैसा बना। हैप्पी कुकिंग!